पटना- इजराइल-इरान युद्ध की आंच लोगों के रसोई तक पहुंच गयी है। रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं। वही कॉमर्शियल गैस की बुकिंग पहले से ही पूरी तरह बंद कर दी गयी है।
ऐसे में कई होटल बंद होने के कगार पर हैं। जाहिर सी बात है रसोई गैस मिलेगा ही नहीं तो खाना कैसे बनेगा? पटना के महावीर मंदिर में एक सप्ताह का स्टॉक बचा हुआ है।
दरअसल महावीर मंदिर पटना में हर दिन दो बार निशुल्क दरिद्र नारायण भोज कराती है। वही नैवेद्यम प्रसाद भी बनाती है। ऐसे में सब काम सिलेंडर पर ही होता है। अभी तो हफ्तेभर का सिलेंडर स्टॉक है, लेकिन यदि स्थिति यही रही तो इस बात का ख्याल रखते हुए मंदिर प्रबंधन ने पहले से तैयारी कर ली है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रबंधन का कहना है कि गैस खत्म होगा हम लकड़ी और कोयला से काम चलाएंगे। ना तो नैवेद्यम प्रसाद के निर्माण में कोई कटौती होगी और ना ही सुबह और शाम गरीबों को कराये जाने वाले दरिद्र नारायण भोज पर कोई प्रभाव पड़ेगा। लकड़ी और कोयला के साथ-साथ हम इंडक्शन और इलेक्ट्रिकल चूल्हे का इस्तेमाल करेंगे।
बता दें कि 27 मार्च को रामनवमी है, उस दिन महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। पटना के महावीर मंदिर का नैवेद्यम काफी प्रसिद्ध है। जिसे प्रसाद के रूप में श्रद्धालु महावीर मंदिर में चढ़ाते हैं।
रामनवमी पर इस प्रसाद की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे समय में आई क्राइसिस से लड़ने के लिए हमने पूरी तैयारी कर रखी है। नैवेद्यम की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और ना ही दरिद्र नारायण भोज पर कोई असर पड़ेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








