पूर्णिया- बिहार के पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान एक भावुक क्षण देखने को मिला, जब खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह मंच पर नीतीश कुमार की तारीफ करते-करते रो पड़ीं.
लेसी सिंह ने भावुक होते हुए बताया कि जब उनके परिवार पर मुश्किलें आईं, तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर बार उनका साथ दिया और ढाल बनकर खड़े रहे.
उन्होंने मुख्यमंत्री को ‘कृष्ण के रूप’ में याद करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें परेशानियों से बाहर निकाला. यह कहते-कहते लेसी सिंह की आंखें भर आईं और वे रोने लगीं. मंच पर मौजूद लोगों ने तालियों से इस भावुक पल का स्वागत किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया पहुंचे थे. जहां मंत्री लेसी सिंह ने जीविका दीदियों की सभा को संबोधित किया.
अपने भाषण में उन्होंने मुख्यमंत्री के महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना की. लेसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार में महिलाओं को राजनीतिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्रों में मजबूत बनाया है. वे खुद एक साधारण परिवार से हैं, लेकिन नीतीश कुमार ने उन्हें बड़ा दायित्व देकर सम्मानित किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








