डेस्क- देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच ट्रेनों में खाने की सेवा बंद होने की खबरों को लेकर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने स्थिति साफ की है.
आईआरसीटीसी की और से कहा गया है कि सोशल मीडिया और कुछ प्लेटफॉर्म पर यह अफवाह फैलाई जा रही है कि आईआरसीटीसी ने ट्रेनों में खाने की आपूर्ति बंद कर दी है, जबकि वास्तविकता में ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है.
आईआरसीटीसी के द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया है कि किसी भी वेंडर या ट्रेन में कैटरिंग सेवा देने वाली कंपनी को इस तरह का कोई नोटिस भी जारी नहीं किया गया है. गलत अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ नोटिस भी जारी किया जा रहा है. फिलहाल सभी ट्रेनों में कैटरिंग सेवाएं पहले की तरह सामान्य रूप से जारी हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अधिकारियों का कहना है कि आईआरसीटीसी के कई गैस आपूर्ति कंपनियों के साथ अनुबंध हैं, जिसके कारण फिलहाल सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित नहीं हो रही है. इसी वजह से ट्रेनों में यात्रियों को मिलने वाली भोजन सेवा पर भी फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है.
आईआरसीटीसी अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है. यात्रियों को पहले की तरह ही भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, हालांकि भविष्य में यदि रेलवे बोर्ड की ओर से कोई नया आदेश या दिशा-निर्देश जारी होता है तो उसके अनुसार व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है. फिलहाल ट्रेनों में कैटरिंग सेवा सुचारु रूप से जारी है. यात्रियों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








