रांची- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. एलपीजी की किल्लत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब ऐसी स्थिति होती है तो जानकारी पहले प्राप्त हो जाती है, लेकिन यहां घटना पहले हो जाती है और जानकारी बाद में प्राप्त होती है. उन्होंने कहा कि अजीबोगरीब स्थिति बन गई है. अभी आगे-आगे देखिए कौन सा दिन ये लोग दिखाएंगे.
झारखंड विधानसभा में सदन की कार्यवाही के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि स्थिति ऐसी है कि छोटे-मोटे काम कर खुद का और दूसरों का भी पेट पालने वाले अब खुद अपना पेट नहीं पाल पा रहे हैं. आज सामान्य वर्ग, गरीब-गुरुबा और छोटे-मोटे कम करने वाले सभी लोगों का जीवन दूभर हो गया है. मुख्यमंत्री ने सवालिया लहजे में कहा कि आप लोगों को कितने में गैस सिलेंडर मिल रहा है.
इधर, राज्य में एलपीजी सिलेंडर कि किल्लत को दूर करने की मांग तेज होने लगी है. गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान जनता को राहत दिलाने के लिए झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग आगे आया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर राज्य में गैस सिलेंडर की कमी के कारण हो रही परेशानी से अवगत कराया है.
आयोग के द्वारा लिखे गए पत्र की जानकारी देते हुए शमशेर आलम ने कहा कि त्योहार के इस महीने में गैस सिलेंडर की किल्लत जिस तरह से हुई है उससे आम लोग परेशान हैं.इस समस्या को दूर करना नितांत आवश्यक है. राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न शहरों में घरेलू के साथ-साथ कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत देखी जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








