डेस्क- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देशव्यापी रसोई गैस और तेल की भारी किल्लत के मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है.
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण पैदा हुए इस संकट पर मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए कोई ‘प्लान बी’ तैयार नहीं रखा, जिसका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.
उन्होंने कहा- केंद्र सरकार एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से नाम हटाने में तो बहुत सक्रिय है, लेकिन देश के गैस और तेल भंडार का प्रबंधन करने में पूरी तरह नाकाम रही है. यह उनकी प्राथमिकताओं को दर्शाता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि संकट से निपटने के लिए उचित नीति का अभाव सीधे तौर पर कालाबाजारी करने वालों को फायदा पहुंचा रहा है.
ममता बनर्जी ने कहा कि विज्ञापन पर पैसा खर्च करने वाली सरकार को तेल और गैस जैसे बुनियादी क्षेत्रों में दूरदर्शिता दिखानी चाहिए थी, ताकि अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता के समय देश को सुरक्षित रखा जा सके.








