रांची- मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध का असर अब देश के कई हिस्सों के साथ झारखंड की राजधानी रांची में भी दिखने लगा है. डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई 15 दिन के बजाय 25 दिन पर देने के फैसले की खबर फैलते ही उपभोक्ताओं में पैनिक की स्थिति बन गई है. शहर के कई गैस गोदामों और डिस्ट्रीब्यूटर सेंटरों पर लोगों की लंबी कतारें लग गई हैं.
रांची में सुधा डेयरी के पास स्थित एलपीजी गोदाम के बाहर भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए कतार में खड़े नजर आए. हालांकि गोदाम में एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता बताई जा रही है, फिर भी संभावित संकट की आशंका से लोग पहले ही सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं.
उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें इस बात की ज्यादा चिंता है कि अगर आने वाले दिनों में गैस की सप्लाई प्रभावित हुई तो घर में खाना बनाना मुश्किल हो जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कई लोग एहतियात के तौर पर स्टैंडबाई अरेंजमेंट करने की कोशिश में हैं. कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें पिछले सात दिनों से सिलेंडर नहीं मिल पा रहा था, जिसके कारण परेशानी और बढ़ गई है.
इधर गैस डिस्ट्रीब्यूटरों का कहना है कि डोमेस्टिक एलपीजी की सप्लाई को लेकर फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है. उनके मुताबिक सप्लाई सामान्य है और सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








