पटना- रील बनाने के चक्कर में एक छात्रा चलती ट्रैन से गंगा में जा गिरी। घटना मोकामा के हाथीदह स्थित राजेंद्र सेतु से गुजरते समय हुई. इस भयानक हादसे में छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन वहां मौजूद देवदूतों की सतर्कता से उसकी जान बाल-बाल बच गई।
मिली जानकारी अनुसार, जख्मी छात्रा की पहचान बेगूसराय जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित बाघी निवासी साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। साक्षी के पिता और भाई ने बताया कि वह पटना से परीक्षा देकर अपने भाई के साथ ट्रेन से वापस घर लौट रही थी।
ट्रेन जैसे ही राजेंद्र सेतु पर पहुंची, वह गेट के पास चली गई और इसी दौरान यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऊंचाई से गिरने के कारण उसे काफी अंदरूनी और बाहरी चोटें आई हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हादसे के वक्त मौके पर मछली पकड़ रहे स्थानीय नाविक और पास ही डबल ट्रैक रेल ब्रिज का निर्माण कर रही एफ्कोन्स कंपनी के कर्मचारी मुस्तैद थे। जैसे ही लड़की नदी में गिरी, नाविकों ने बिना वक्त गंवाए उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी।
कंपनी के कर्मचारियों और नाविकों के संयुक्त प्रयास से कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद कंपनी की ही एंबुलेंस से उसे तुरंत स्थानीय महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि गिरने के वेग और पानी के दबाव के कारण वह फिलहाल सदमे में है और ठीक से बोलने की स्थिति में नहीं है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








