डेस्क- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बटुकों से यौन उत्पीड़न की FIR कराने वाले आशुतोष महाराज पर रविवार को चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ। आशुतोष ब्रह्मचारी के मुताबिक, वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे और ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया।
वहीं से जीआरपी को फोन करके घटना की जानकारी दी। उन्होंने हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत अन्य को जिम्मेदार ठहराया है।
आशुतोष महाराज ने जानकारी देते हुए बताया, मैं रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहा था। फर्स्ट AC कोच में बैठा था। रास्ते में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 5 बजे टॉयलेट के लिए उठा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बाहर गेट पर एक आदमी खड़ा था। आगे बढ़ा तो उसने पीछे से हमला कर दिया। धारदार हथियार से उसने मेरी नाक काटने की कोशिश की। चेहरे और हाथ पर कई वार किए। गंभीर चोटें आईं। काफी खून बहा।
रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है। आशुतोष का दावा है कि खुद को अविमुक्तेश्वरानंद की शिष्या बताने वाली डॉ. स्वाति अघोरी ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
फेसबुक अकाउंट के अनुसार, डॉक्टर स्वाति अघोरी उत्तराखंड में गंगोत्री की रहने वाली हैं। वह को खुद को सनातनी बेटी बताती हैं। अपने बायो में अघोरी साधक, प्रवक्ता वेद, पुराण, उपनिषद लिख रखा है। काल भैरव युवा वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








