पटना- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जेडीयू में शामिल हो गए. आज उन्होंने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिजेंद्र यादव, मंत्री सुनील कुमार समेत जेडीयू के प्रमुख नेता मौजूद रहे. लेकिन खुद सीएम नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए.
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार ने कहा, पापा पर विश्वास रखिए. मैं लोगों के हृदय में बसने की कोशिश करूंगा. निशांत ने कहा, ‘मेरे पिताजी ने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है. यह उनका निजी फैसला है. मैं उसे स्वीकार करता हूं, आदर करता हूं.
हम सब मेरे पिताजी के मार्गदर्शन में काम करेंगे. पार्टी और जनता ने जो मुझ पर विश्वास किया है, मैं उसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा. पार्टी कार्यकर्ता के हिसाब से पार्टी संगठन को मजबूत करने की कोशिश करूंगा.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
निशांत कुमार ने यह भी कहा, ‘मेरे पिताजी ने 20 साल में जो किया, उसे जनता तक पहुंचाने की कोशिश करूंगा. मेरे पिताजी ने 20 साल में जो भी काम किया है, वह सबको याद रहेगा. मुझे गर्व है. उन्हेंने 20 साल में जो काम किया है, उससे बिहार और देशवासियों को गर्व है.
आप सभी पार्टी कार्यकर्ता, जमीन स्तर के कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता और बिहार की जनता से मेरा अनुरोध है कि आप मेरे पिताजी पर विश्वास बनाए रखें और अपना मनोबल बनाए रखें.
जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता अक्सर निशांत कुमार की सादगी की तारीफ करते हैं. नेताओं का कहना है कि निशांत बेहद शांत स्वभाव के हैं. सरल, सीधे और धैर्य के साथ काम करने वाले इंसान हैं. उनमें सारे गुण व्याप्त हैं. निशांत अपने पिता नीतीश कुमार की छवि हैं. ऐसे में आज उनके जेडीयू में शामिल होने से नई उम्मीद जगी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








