पटना- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता रविवार को पार्टी कार्यालय में ली. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। इस दौरान जेडीयू ऑफिस कार्यकर्ताओं की भीड़ से खचाखच भरा रहा और कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे भी लगाए.
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिजेंद्र यादव, मंत्री सुनील कुमार समेत जेडीयू के प्रमुख नेता मौजूद रहे. लेकिन खुद सीएम नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए. जेडीयू ने निशांत की एंट्री पर नया नारा दिया ‘युवा सोच.. मजबूत संकल्प’.
निशांत कुमार ने जेडीयू ऑफिस पहुंचने पर सादगी का उदाहरण भी पेश किया. दरअसल, निशांत कुर्ता-पजामा और हवाई चप्पल में पहुंचे थे. इस दौरान ‘बिहार का सीएम कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो’ के नारे लगे. निशांत कुमार के जेडीयू ऑफिस पहुंचते ही फूलों की बारिश के साथ उनका स्वागत किया गया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
निशांत जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के साथ कार्यालय पहुंचे थे. इतना ही नहीं, निशांत कुमार के स्वागत में ढोल-नगाड़े बजाए गए. इसके अलावा हाथी, घोड़े और ऊंट भी आए थे. निशांत कुमार के स्वागत के लिए जेडीयू कार्यकताओं का हुजूम उमड़ पड़ा.








