रामगढ़- रामगढ़ के चुटुपालु घाटी में शनिवार दोपहर एक ट्रेलर के पलट जाने से करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. इस जाम में सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
जानकारी के अनुसार, ट्रेलर की तेज रफ्तार होने के वजह से उसका बैलेंस बन नहीं सका और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. रोड ब्लॉक होने की वजह से स्थिति ये हो गयी है कि जाम धीरे-धीरे बढ़ते हुए करीब 15 किलोमीटर तक पहुंच गया.
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाने का प्रयास शुरू कर दिया. पुलिस की टीम क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रेलर को हटाने और यातायात सामान्य करने में जुटी हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








