पटना- भोजपुर की आकांक्षा सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 301वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। आकांक्षा सिंह रणवीर सेना के सुप्रीमो ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती और इंदु भूषण सिंह की पुत्री हैं।
आकांक्षा सिंह की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे भोजपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। आकांक्षा सिंह और इशित्व आनंद दोनों ने कठिन तैयारी और समर्पण के बल पर यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है।
भोजपुर की आकांक्षा बताती हैं कि उनके दादा स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर मुखिया हमेशा चाहते थे कि उनके घर से कोई बच्चा यूपीएससी परीक्षा पास करके देश की सेवा करे। अपनी कड़ी मेहनत और अटूट लगन के दम पर आकांक्षा ने अपने दादा के अधूरे सपने को पूरा कर दिखाया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आकांक्षा ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा आरा के कैथोलिक मिशन स्कूल से हुई और उच्च शिक्षा उन्होंने एचडी जैन कॉलेज, आरा से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक होकर पूरी की। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही आकांक्षा का लक्ष्य UPSC क्रैक करना था, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत से हासिल किया।
उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य भारतीय विदेश सेवा (IFS) में जाने का है और इसके लिए वह लगातार तैयारी जारी रखेंगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








