पटना- मुख्यमंत्री आवास पर जनता दल यूनाइटेड की अहम बैठक हुई. पार्टी के तमाम विधायक, विधान पार्षद और सांसदों के साथ नीतीश कुमार ने बातचीत की. बताया जा रहा है कि कई विधायक इस दौरान भावुक दिखे. सीएम के राज्यसभा जाने के फैसले से नेता और कार्यकर्ता दुखीं हैं.
हालांकि मुख्यमंत्री आवास के पास मीडिया कर्मियों को भी जाने नहीं दिया जा रहा है. ऐसे में इस बैठक में क्या कुछ फैसला होता है यह बैठक के बाद ही पुख्ता तौर पर पता चलेगा।
खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया है कि उनके राज्यसभा जाने के पार्टी और बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे दिल्ली के साथ साथ बिहार में भी रहेंगे और सभी चीजों को देखते रहेंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर बिहार में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। जेडीयू के कार्यकर्ता और नेता नीतीश कुमार के इस फैसले से नाराज हैं और इसके पीछे बड़ी साजिश की आशंका जता रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि वे किसी दवाब में नहीं बल्कि अपनी ईच्छा से राज्यसभा जा रहे हैं।
पार्टी में मचे घमासान के बीच सीएम आवास में जेडीयू की अहम बैठक चल रही है। इस बैठक में पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद से लेकर तमाम पदाधिकारी मौजूद हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








