पटना- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने के बाद लोगों के मन में बड़ा सवाल है कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा? इसी बीच जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि बिहार का अगला सीएम नीतीश कुमार ही तय करेंगे।
जेडीयू की बैठक में शामिल होने पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी की बातों पर क्या प्रतिक्रिया देना है, कोई किसी का हस्र नहीं करता है।
सभी निर्णय नीतीश कुमार की इच्छा और उनकी ही मर्जी से हो रहा है। आजतक कोई धरती पर नीतीश कुमार की ईच्छा के विपरित उनसे कोई निर्णय नहीं करा सकता है। इसलिए कांग्रेस और आरजेडी को बोलना है तो बोलते रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं आरसीपी सिंह के बयान पर जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा कि जिस आदमी को पार्टी से कोई मतलब नहीं है उनकी बात पर क्या बोलें, वे पार्टी में हैं ही नहीं। हम उनकी बातों पर क्यों प्रतिक्रिया दें। उनको जो मर्जी हो बोलते रहे.
ललन सिंह ने कहा कि आजतक जो नीतीश कुमार के स्वभाव को नहीं जानते हैं वही लोग इस तरह की बात कहते हैं। नीतीश कुमार का स्वभाव रहा है कि आज तक उनकी ईच्छा के खिलाफ कोई उनसे निर्णय नहीं करा सकता है। नीतीश कुमार को ही तय करना है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?








