मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक पार्टी के दौरान गोलीबारी की घटना हुई है. इस गोलीबारी से पूरे क्षेत्र में भारी तनाव है। इस घटना में एक 28 साल का युवा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।है.
जानकारी के अनुसार, अहियापुर थाना क्षेत्र में कुछ युवा एक साथ सामूहिक पार्टी कर रहे थे। शुरुआत में तो सब कुछ सामान्य था, लेकिन अचानक गुटबाजी और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान 28 साल के आयुष कुमार पर गोली चला दिया गया। इसके बाद चीख-पुकार मच गईं .
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों की मदद से आयुष को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अहियापुर पुलिस दलबल के साथ सूचना पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह मामला गुटबाजी का लग रहा है। घायल छात्र की पहचान आयुष कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.








