पाकुड़- पाकुड़ के नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा गांव में कुछ लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी. इस दौरान पिता अपने बेटे की जिंदगी की भीख मांगता रहा, लेकिन लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी. बेटे की चाकू घोप कर बेरहमी से हत्या कर दी गई.
दरअसल, तलवाडांगा गांव निवासी 40 वर्षीय देवराज सरकार बुधवार को दिन के लगभग 4 बजे अपने दोस्तों के साथ होली मनाकर अपने घर पहुंचा. उसी समय 8-10 की संख्या में अन्य लोग भी उसके घर पहुंचे. फिर उसे घर के पास पाकर गाली गलौज और मारपीट करने लगे.
मारपीट के दौरान अपराधियों ने देवराज सरकार के छाती और पीठ पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाने लगे. लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृतक देवराज के पिता मेघनाथ सरकार ने बताया कि जिस वक्त मेरे बेटे पर मोहल्ले के कुछ लोगों ने हमला किया, वह उस समय वहीं थे. वे उनमे से कई को पहचान रहे हैं. उन्होंने उन सभी से अपने बेटे की जिंदगी की भीख भी मांगी, लेकिन किसी ने रहम नहीं की.
उन्होंने आस-पास के कई लोगों से मदद भी मांगी. लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया. मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटे की किसी से न तो झड़प हुई थी और ना ही किसी बात को लेकर कोई विवाद था.
इस मामले में पुलिस ने बताया कि हत्या के इस मामले की जांच की जा रही है. मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








