रांची- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मर्सिडीज कार का रांची में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामले में चालान काटा गया है।
ट्रैफिक पुलिस ने ओवरस्पीडिंग के कारण उन पर ₹1000 का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई तब हुई जब उनकी लग्जरी कार शहर की निर्धारित गति सीमा से काफी ऊपर दौड़ती पाई गई।
पूरी घटना रांची के कांके रिंग रोड की है, जहाँ वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, धोनी की मर्सिडीज कार इस मार्ग पर लगभग 91 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। सड़क पर लगे हाई-टेक कैमरों ने इस उल्लंघन को तुरंत डिटेक्ट कर लिया, जिसके बाद नियमों के आधार पर ई-चालान जारी किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
झारखंड ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए विवरण के मुताबिक, यह घटना 1 मार्च 2026 की है। कार की तेज गति को मोटरयान अधिनियम, 1988 का उल्लंघन माना गया है।
तय सीमा से 31 किमी/घंटा अधिक की रफ्तार होने के कारण विभाग ने मानक प्रक्रिया के तहत नॉर्मल पेनल्टी के रूप में ₹1000 का जुर्माना रसीद काटा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








