पटना- देशभर में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है. कहीं फूलों की होली तो कहीं लोग कीचड़ से होली खेल रहे हैं. इस बीच बिहार में युवाओं की टोली कुर्ता फाड़ होली खेलते नजर आये. रंगों के साथ-साथ लोक गीत और परंपराओं का संगम देखने को मिला।
इधर, त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद है. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर के प्रमुख स्थानों और संवेदनशील इलाकों में दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस की गश्ती गाड़ियां लगातार इलाकों का भ्रमण करती रहीं, जिससे जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना अब तक सामने नहीं आई है.
मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ धाम में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया. इस फूलों की होली को वृंदावन में खेली जाने वाली फूलों की होली की तरह आयोजित किया गया. आयोजन के दौरान भक्त ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन पर झूमते नजर आए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








