पटना- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने सक्रिय राजनीति में अपनी भूमिका निभाने के लिए पार्टी नेताओं को सहमति दे दी है. पार्टी सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार निशांत कुमार 5 मार्च को राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन कर सकते हैं.
JD(U) प्रवक्ता नीरज कुमार ने सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के बारे में कहा, “निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में आए, ये जनता दल (यूनाइटेड) के सामाजिक समूह का समर्थक और बिहार के आम आदमी की ये सदिच्छा है कि निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए.
अब इससे कुछ लोग असंतुष्ट हो जाते हैं तो उनका विषय है. संस्कार और पढ़ाई-लिखाई और तमाम मुद्दों पर अगर राजनीतिक संदर्भ को देखा जाए तो निशांत अपर हैंड में हैं. ये कयास लगाए जा रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने आगे कहा, ”निशांत के राजनीति में आने के संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का भी बयान सामने आया है. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, विजय चौधरी जी का भी बयान आया है. तब तो इसे कयास नहीं कहा जाएगा. अब इस दिशा में एक सार्थक पहल नेतृत्व को तय करना है. निशांत कुमार को सक्रिया राजनीति में आना चाहिए.”
निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि जेडीयू एक स्वतंत्र पार्टी है, एक राजनीतिक दल है, तो वो अपना फैसला लेने के लिए सक्षम है. अपने हितों के लिए पार्टी जो भी फैसला ले, उसे रोका नहीं जा सकता है.
उन्होंने मीडिया से बातचीत में आगे कहा, ”नीतीश कुमार और उनकी लिगेसी राजनीति में आगे चले, इसके लिए शायद उनका यह फैसला होगा. मैं समझता हूं कि आने वाले समय में वो चाहते हैं कि उनकी जो लिगेसी है वो कायम रहे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








