पटना- होली के मौके पर शराब तस्करी और जहरीली शराब की डिलीवरी को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट हो गई है. साथ ही सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी पहले ही अलर्ट कर दिया गया है.
पिछले सालों में जिन जिलों में जहरीली शराब से मौतें हुई हैं, वहां इन विशेष टीमों को प्राथमिकता के आधार पर भेजा गया है. इनमें दरभंगा, समस्तीपुर, सारण, गोपालगंज, सिवान, गया, औरंगाबाद, नवादा, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, भागलपुर और बांका शामिल हैं.
इन इलाकों में विशेष निगरानी, छापेमारी और वेरिफिकेशन अभियान चलाया जाएगा. शराब की होम डिलीवरी करने वाले गिरोहों की भी पहचान कर उन्हें पकड़ने की तैयारी की गई है. अधिकारियों का मानना है कि त्योहार के दौरान अवैध शराब की मांग बढ़ जाती है, जिससे जहरीली शराब जैसी घटनाओं का खतरा भी बढ़ सकता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के आदेश में कहा गया है कि होली के मौके पर शराब और अन्य मादक पदार्थों की खपत बढ़ने की संभावना रहती है. शराब या स्पिरिट की अवैध आपूर्ति कर जहरीली शराब की स्थिति उत्पन्न कर शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.
इसी को देखते हुए एक से 6 मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के आदेश में कहा गया है कि होली के मार्च तक सभी जिलों को हर रोज विशेष समकालीन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.
इस अभियान के तहत शराब, स्पिरिट और मादक पदार्थों के कारोबारियों और जहरीली शराब कांड के आरोपियों के खिलाफ सघन छापेमारी की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








