पटना- पटना के सुल्तानगंज थाना में दारोगा वीरेंद्र कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. 58 वर्षीय दारोगा थाने के बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिले, जिसके बाद उन्हें पीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतक दारोगा वीरेंद्र कुमार मूल रूप से नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के मंगर बिगहा गांव के निवासी थे. दो साल बाद रिटायरमेंट होने वाला था.
वर्तमान में वे बिहार शरीफ पुलिस लाइन में मुख्यालय पर तैनात थे. पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मालखाने का पदभार सौंपने के लिए वे सुल्तानगंज थाने पहुंचे थे, जहां अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़े.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत पटना के पीएमसीएच अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी और गिरियक थाना पुलिस ने परिजनों को सूचित किया.
अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जांच की मांग की है. घटना के बाद मृतक के पार्थिव शरीर को बिहार शरीफ पुलिस लाइन लाया गया. यहां लाइन डीएसपी सहित अन्य साथी पुलिसकर्मियों ने नम आंखों से ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की. पुलिस महकमे ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और जांच के आदेश दिए गए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








