नालंदा- बिहार के नालंदा में गोलीबारी हुई है. होली की पूर्व संध्या पर आयोजित होली मिलन समारोह में भोजपुरी गायक रौशन रोही का कार्यक्रम था. जहां करीब 100 राउंड फायरिंग हुई है. इस घटना में एक पत्रकार समेत 3 लोग घायल हुए हैं.
मिली जानकारी अनुसार, नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के नकटपुरा गांव में स्थित निजी वाटर पार्क में भोजपुरी सिंगर रौशन रोही का कार्यक्रम था. जिसमें स्थानीय लोगों की एंट्री के लिए 299 रुपये का टिकट लेकर अंदर जाने का परमिट था. टिकट नहीं मिलने से स्थानीय नकटपुरा गांव निवासी को इंट्री नहीं मिली तो लोगों ने वाटर पार्क पर पथराव शुरू कर दिया.
देखते ही देखते गांव के सैकड़ों लोग वाटर पर टूट पड़े, जिसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरजेडी नेता यासिर इमाम के निजी सुरक्षा कर्मियों ने बीच बचाव में गोलियां चलानी शुरू कर दी. जिसके बाद गांव के लोगों ने भी फायरिंग कर दी. एक के बाद एक करीब 100 राउंड गोली चली, जिससे पूरा इलाका थर्रा उठा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस घटना में एक पत्रकार को गंभीर रूप से पीटा गया. घटना में एक किशोर को भी गोली लगी है. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ लाया गया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पटना रेफर कर दिया गया है.
वहीं, घटना की सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की जांच में जुट चुकी है. घटनास्थल से खोखा और 4 अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं. कई लोगों को हिरासत में लिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








