पटना- मरीन ड्राइव पर रविवार को अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गया. इस मुठभेड़ में शार्प शूटर अमित जख्मी हो गया है। अमित के पैर में गोली लगी है। जख्मी अपराधी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। अमित वैशाली का रहने वाला है।
मिली जानकारी अनुसार, पुलिस को सूचना थी की अमित पटना में एक बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने पहुंचा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके मंसूबे को नाकाम कर दिया।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुबोध सिंह ने पटना के बेऊर जेल में बंद रौशन उर्फ तात्या की हत्या करने के लिए अमित को सुपारी दिया था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अमित इस घटना को अंजाम देने के लिए अपनी पूरी तैयारी भी कर लिया था। सूत्रों के अनुसार रौशन को कोर्ट पेशी के दौरान मरीन ड्राइव पर हत्या करने की साजिश रची थी। लेकिन, घटना से पहले ही पुलिस को इसकी सूचना मिल गई और पुलिस ने घेराबंदी कर अमित को गिरफ्तार कर ली।
अमित उर्फ नीतीश मूल रूप से वैशाली का रहने वाला है। अमित का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
बता दें कि पटना सिविल कोर्ट में 27 जनवरी 2026 की सुबह पिस्टल लेकर घुसने के मामले में भी पुलिस को अमित की तलाश थी. इस मामले में गिरफ्तार पीयूष ने पुलिस को बताया था कि वैशाली का रहने वाला अमित ही अपना मोटरसाइकिल से उसे यहां पर लाया था। उसने यह भी बताया था कि अमित कोर्ट में एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








