डेस्क- 1 मार्च 2026 से 4 अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इसका सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ेगा। आज यानी रविवार से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा हो गया है। वहीं ATF के दाम बढ़ने से हवाई सफर महंगा हो सकता है।
इसके अलावा अब फोन में एक्टिव सिम के बिना वॉट्सएप जैसे मैसेजिंग एप्स काम नहीं करेंगे। रेलवे का अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम (UTS) एप काम करना बंद कर देगा।
आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा हो गया है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कोलकाता में हुई है, जहां अब सिलेंडर के लिए ₹1875.50 चुकाने होंगे। वहीं दिल्ली में कीमत 28 रुपए बढ़कर ₹1768.50 हो गई है। पहले यह ₹1740.50 में मिल रहा था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आज से मैसेजिंग एप्स के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ नियम लागू हो गए हैं। सरकार के इस नियम के बाद अब वॉट्सऐप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे मैसेजिंग एपस तभी काम करेंगे, जब फोन में वही सिम कार्ड एक्टिव मोड में लगा हो जिससे अकाउंट बनाया गया है।
इसके अलावा अगर आप कंप्यूटर पर वॉट्सएप जैसे एप्स चलाते हैं तो लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा। पहले ये एक बार लॉगिन करने पर हफ्तों तक चलता था।
रेलवे का पुराना अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम यानी UTS एप आज से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अब जनरल, प्लेटफॉर्म और लोकल ट्रेनों की टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को नए ‘RailOne’ एप का इस्तेमाल करना होगा। रेलवन एप को जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हवाई ईंधन (ATF) की कीमतें ₹5,500 तक बढ़ा दी है। इससे आने वाले दिनों में हवाई टिकटों के दाम बढ़ने का अनुमान है। सबसे ज्यादा दाम चेन्नई में बढ़े हैं। यहां ATF 94,781.99 रुपए किलोलीटर से बढ़कर 1,00,280 किलोलीटर हो गए हैं।








