डेस्क- भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह अब राज्यसभा के रास्ते संसद में जाने का रास्ता तय माना जा रहा है। आज दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पावरस्टार पवन सिंह के बीच बंद कमरे में लगभग आधे घंटे तक अहम मुलाकात हुई। माना जा रहा हैं कि यह मुलाकात में पवन सिंह को राज्यसभा भेजने की सहमति पर मुहर लगाने की है।
वहीं, मुलाकात के बाद कहा, मैंने सिर्फ भइया से आशीर्वाद ली है। शिष्टाचार मुलाकात हुई है, बहुत अच्छा लगा है। जब उनसे राज्यसभा सीट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया, “पार्टी का सिपाही हूं, जो मालिक चाहेंगे वही होगा।”
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने अधिसूचना 16 फरवरी को जारी करने की घोषणा की है। जबकि वोटिंग 16 मार्च को होगा और उसी दिन वोटों की गिनती भी पूरी होगी।इन पांच सीटों का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा होने वाला है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वर्तमान सदस्यों में जेडीयू के हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर, आरजेडी के अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेमचंद गुप्ता और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं, जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
विधानसभा में मौजूदा आंकड़ों के आधार पर एक सीट जीतने के लिए कम से कम 41 विधायकों का समर्थन जरूरी है।संख्या बल के लिहाज से सत्ताधारी गठबंधन एनडीए की स्थिति मजबूत दिख रही है।








