रोहतास- रोहतास में निगरानी ने कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया है. पंचायत सचिव का नाम ऋतु रंजन पंडित है.
बताया जा रहा है कि पंचायत सचिव ने वार्ड सदस्य धर्मेंद्र कुमार पटेल से नल जल योजना के तहत अनुरक्षक के लिए बीते 2 वर्ष के बकाया भुगतान के लिए 12,000 रुपये रिश्वत मांगी थी. इसके बाद इसकी जानकारी वार्ड सदस्य के द्वारा निगरानी विभाग को दी गई थी.
घूसखोरी की शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने धावा बोला और आखिर सीढ़ी गांव से रिश्वत के रुपए लेते हुए रंगे हाथों पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में विजिलेंस के डीएसपी रीता कुमारी ने बताया कि वार्ड सदस्य के द्वारा शिकायत के बाद एक टीम बनाकर कार्रवाई की गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
विजिलेंस की टीम ने करगहर प्रखंड के सीढ़ी गांव में छापा मारकर पंचायत सचिव ऋतु रंजन पंडित को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और उन्हें अपने साथ पटना ले जा रही है.








