डेस्क- जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स वाइस-चांसलर शांतिश्री डी पंडित के इस्तीफे की मांग को लेकर एक बार फिर उग्र हो गए. गुरुवार को कैंपस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया.
छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए कैंपस के आसपास सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. प्रदर्शन को देखते हुए जेएनयू के गेट को बंद कर दिया गया था. गेट के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई थी. जिसे देखकर छात्र और भड़क गए.
प्रदर्शन किया. उस दौरान छात्र संगठनों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. जिसमें कुछ छात्र घायल भी हुए थे. प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में किसी भी तरह के अराजक व्यवहार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, वाइस-चांसलर शांतिश्री डी पंडित ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि समुदाय लगातार पीड़ित बने रहकर या पीड़ित होने का नाटक करके प्रगति नहीं कर सकते. जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया. जेएनयूएसयू ने पंडित की टिप्पणियों को जातिवादी और हाशिये पर पड़े समुदायों के प्रति असंवेदनशील बताया है.








