पटना- पूर्व मंत्री और सांसद रहे पूर्णमासी राम का निधन हो गया है. 73 वर्ष की आयु में उन्होंने रूबन अस्पताल में आखिरी सांस ली. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. इसकी जानकारी पूर्व मंत्री के भाई सह पूर्व JDU एमएलसी राजेश राम ने दी है.
बगहा के नरईपुर निवासी पूर्णमासी राम 5 बार विधायक रह चुके थे. वे 2009 में गोपालगंज सुरक्षित सीट से JDU के सांसद भी चुने गए थे. लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासन काल में वे दो बार मंत्री भी रहे. पूर्णमासी राम बिहार के एक पुराने पॉलिटिशियन में से एक थे.
वे लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सरकारों (1990 के दशक से 2000 के दशक की शुरुआत तक RJD का राज) में मंत्री रहे थे. वह फूड और सिविल सप्लाई मिनिस्टर थे. बगहा विधानसभा सीट से वे कई बार विधायक चुने गए. बाद में वे जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए. एक समय वह गोपालगंज से सांसद भी चुने गए थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूर्णमासी राम एक समय बिहार के दिग्गज राजनेताओं में शुमार थे. चंपारण की राजनीति में तो वे एक बड़ी हस्ती हुआ करते थे. उनका व्यक्तित्व एक जुझारू दलित नेता के रूप में रहा है. बिहार सरकार के मंत्री के रूप में वे कद्दावर भूमिका निभाते थे. गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के बीच में वे खासे लोकप्रिय थे.
वे अपने राजनीतिक करियर में मुख्य रूप से लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार दोनों के नजदीक रहे थे. एक समय लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी माने जाने वाले पूर्णमासी राम ने बिहार की बदली फिजा के साथ पाला बदला तो नीतीश कुमार के भी खासमखास हो गए थे. कुछ समय तक वे कांग्रेस में भी रहे थे.
पूर्णमासी राम अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. पूर्व मंत्री के भाई राजेश राम ने बताया कि गुरुवार को बगहा के नारायणपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. पूर्व मंत्री के निधन से बगहा में शोक की लहर है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








