रांची- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के 19 वर्षीय पोते वीर सोरेन की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. इस दुखद खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजन आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी दी नहीं गई है.
वीर सोरेन बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे थे. मंगलवार को वे अपने दोस्तों के साथ कुल्लू घूमने गए थे. बर्फ में स्केटिंग करने के बाद जब वे होटल लौटे तो उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई.
उन्हें अस्पताल ले जाने का अवसर नहीं मिल सका और वहीं उनका निधन हो गया. मौत की परिस्थितियां अभी भी संदिग्ध बनी हुई हैं और प्रशासनिक स्तर पर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पोते की मौत की खबर मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपने पुत्रों सिमल सोरेन और बाबूलाल सोरेन तथा अन्य परिजनों के साथ देर रात रांची से दिल्ली के लिए रवाना हो गए.
वे सड़क मार्ग से रांची पहुंचे और वहां से हवाई मार्ग द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान किया, जहां से कुल्लू जाने की तैयारी है. परिजन अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं.
वीर सोरेन की मौत की खबर सुनकर उनके पैतृक गांव में पारंपरिक कार्यक्रम शोक के कारण स्थगित कर दिया गया है. पूरे क्षेत्र में गहरे दुख का माहौल है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वीर सोरेन की कम उम्र में हुई इस दुखद मौत ने परिवार और समर्थकों को गहरे सदमे में डाल दिया है. फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मौत की असली वजह क्या थी और प्रशासन इस मामले में क्या जानकारी सामने लाता है.








