पटना- बिहार में लाइब्रेरियन बहाली की प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर कैंडिडेट्स सड़क पर उतर गए हैं। ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन की ओर से पटना में आक्रोश मार्च निकाला है।
मार्च की शुरुआत पटना विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी से हुई है, जो करगिल चौक तक पहुंच गया है। यहां कैंडिडेट्स विरोध जताते हुए पहले सड़क पर बैठे, फिर तकिया लगाकर वही लेट गए। अभ्यर्थी शंखनाद कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री हाय-हाय के नारे लगा रहे हैं।
इधर, शांति व्यवस्था के लिए करगिल चौक पर बैरिकेडिंग की गई। फोर्स के साथ वाटर कैनन भी बुला लिया गया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार ने बहाली की नियमावली तो जारी कर दी, लेकिन अब तक लाइब्रेरी पात्रता परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पटना जिला अध्यक्ष हर्षित राज ने बताया कि यह मार्च सरकार तक अभ्यर्थियों की मांग पहुंचाने का प्रयास है। यदि जल्द परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शन कारियों को समझा-बुझाकर वापस लौटा दिया है।








