पटना- बिहार में कानून व्यवस्था पर राबड़ी देवी ने NDA सरकार को घेरा. राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ‘जंगलराज’ की चर्चा करती है लेकिन उसके ‘रामराज’ में ‘जंगलराज’ से ज्यादा हत्याएं हो रही हैं.
सीएम राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि बिहार में रोज हत्याएं और बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन बिहार सरकार सो रही है. पुलिस उन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. राबड़ी देवी ने मांग की है कि सरकार इस मामले में सदन के अंदर जवाब दे.
राबड़ी देवी ने कहा कि इन लोगों को कुछ दिख नहीं रहा है या जानबूझकर सत्ता के संरक्षण में अपराध करवा रहे हैं? राबड़ी देवी ने साफ-साफ कहा की बिहार में हत्याओं का दौर जारी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सरकार सोई हुई है और सरकार में बैठे लोग सदन के अंदर ना कोई जवाब देते हैं ना ही इस हत्याओं के दौर के को रोकने का कोई प्रयास करते हैं. सरकार को ऐसे मामले से कोई मतलब नहीं रह गया है.








