गिरिडीह- शहर में नगर निकाय चुनाव के मतदान के अंतिम समय में हिंसा हो गई. यह घटना वार्ड नंबर 18 की है. यहां गोली चली है. गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगने की बात कही ना रही है. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायलों में मो असलम अंसारी एवं समीम अंसारी शामिल है.
फायरिंग की ये घटना नगर थाना इलाके के झींझरी मोहल्ला-आजाद नगर के बीच की बतायी जा रही है. दरअसल, सुबह वोटिंग को लेकर काफी हंगामा हुआ था.
हंगामा के बाद सड़क जाम किया गया था. यहां पर प्रशासन ने तुरंत ही मोर्चा संभाला और फिर स्थिति को काबू में लिया था. इस बीच शाम को फिर से भिड़ंत हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घायल के मुताबिक सोमवार की सुबह वोटिंग को लेकर झगड़ा हुआ था. इसकी जानकारी पर एसडीएम-डीएसपी पहुंचे और मामला शांत करवा दिया. वहीं शाम को फिर वोटिंग को लेकर कहासुनी हुई.
बात नहीं बढ़े इसलिए वे लोग पहुंचे. इसी बीच शिवम श्रीवास्तव के आदमी लोग आ गए और फायरिंग कर दी. कहा कि गोली किसने चलायी है यह उसने देखा नहीं है लेकिन गोली चलाने वाले शिवम के आदमी ही थे.
इधर, गोली चलने की इस घटना के बाद काफी हंगामा हो गया. चैताडीह जाने वाली सड़क में भंडारीडीह चौराहे के पास काफी संख्या में लोगों का जुटान हो गया. लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. वहीं इस दौरान गुजर रहे पुलिस के वाहन पर भी पथराव किया गया. वहीं दो युवकों की पिटाई भी की गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर घटना की जानकारी मिलते ही गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार सदर अस्पताल पहुंचे. यहां घायलों को स्थिति को जाना और पुलिस पदाधिकारियों को घटनास्थल पर भेजते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.








