बोकारो- निकाय चुनाव के दौरान बोकारो के चास में भारी हिंसा हुई! फर्जी मतदान रोकने गये SDPO प्रवीण सिंह पर भीड़ ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया. घायल एसडीपीओ प्रवीण सिंह को आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मामला वार्ड संख्या 32 में विश्रामागार परिसर स्थित मतदान केंद्र की है. वारदात की सूचना मिलते ही बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.
पुलिस कप्तान से बात करते हुए पार्षद प्रत्याशी सहित कई महिलाओं ने घटना की जानकारी दी और पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किये जाने का आरोप भी लगाया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दूसरी तरफ एसडीपीओ प्रवीण सिंह का कहना है कि मतदान केंद्र परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने भीड़ को हटाने के लिए कार्रवाई की तो इसका जबरदस्त विरोध शुरू हो गया. इसी क्रम में उन पर हमला किया गया.
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा जायेगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








