पटना- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंडर-19 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने पर उन्हें 50 लाख रुपये का चेक और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. यह सम्मान समारोह पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास के संकल्प सभागार में आयोजित किया गया.
वैभव सूर्यवंशी अपने माता-पिता के साथ सभागार में पहुंचे, वहां मौजूद मंत्रियों और अधिकारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैभव की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिहार का मान बढ़ाया है.
सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अंडर-19 विश्व कप में भारत की जीत में वैभव सूर्यवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने कहा कि मेहनत और प्रतिभा के दम पर वैभव भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बनकर उभरे हैं और आने वाले समय में वे देश के लिए नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बिहार सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल ढांचे का निर्माण कर रही है, ताकि राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें.
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने खेल के प्रति वैभव के समर्पण की सराहना की. उन्होंने कहा कि वैभव की बल्लेबाजी में जो परिपक्वता दिखी, वह उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है. वैभव ने पूरे टूर्नामेंट में न केवल सबसे अधिक रन बनाए, बल्कि 30 छक्के जड़कर एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया.
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में वैभव देश के लिए और भी कई बड़े टूर्नामेंट जीतेंगे और क्रिकेट जगत में बिहार का झंडा बुलंद करेंगे. मुख्यमंत्री ने वैभव को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र प्रदान किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








