डेस्क- पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की नेता और लोकसभा से निलंबित सांसद महुआ मोईत्रा ने SIR पर एक बार फिर चुनाव आयोग पर हमला बोला है. ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड की नेता महुआ मोईत्रा ने कहा है कि पश्चिम बंगाल को गैरकानूनी तरीके से और खुलकर निशाना बनाया जा रहा है.
टीएमसी की फायरब्रांड महिला नेता ने आरोप लगाया कि यह सब चुनाव आयोग के प्रशिक्षित अधिकारी कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर कर रहे हैं. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिये महुआ मोईत्रा ने ये आरोप लगाये हैं.
महुआ ने लिखा कि चुनाव आयोग रिप्रजेंटेशन ऑफ द पीपुल्स ऐक्ट 1950 (आरपी एक्ट) और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर रहा है. उन्होंने कहा है कि ऐसा सिर्फ बंगाल के साथ हुआ है, जबकि अन्य राज्यों में ऐसी कोई कार्रवाई नहीं देखी गयी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उनके इस पोस्ट को पश्चिम बंगाल में एसआईआर से जुड़ी प्रक्रिया के बीच एक और विवाद के रूप में देखा जा रहा है. तृणमूल कांग्रेस सहित भाजपा विरोधी कई दलों का आरोप है कि एसआईआर को राजनीतिक रूप से पक्षपातपूर्ण तरीके से लागू किया गया है.








