डेस्क- जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इनमें 3 आतंकियों के ढेर होने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने उस ठिकाने को ही ब्लास्ट कर दिया, जहां आतंकी छिपे हुए थे। एनकाउंटर अभी भी जारी है।
अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 2 से 3 आतंकियों के यहां पर छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तभी आतंकियों ने फायरिंग कर दी।
किश्तवाड़ में चलाए गए एनकाउंटर में इंडियन आर्मी के 2 पैरा (SF) के K9 डॉग टायसन को भी गोली लगी। मिशन के दौरान, वह सबसे पहले उस धोक तक पहुंचा जहां आतंकवादी छिपे हुए थे। गोली लगने के बावजूद, टायसन ने ऑपरेशन जारी रखा। उसे बेहतर इलाज के लिए बेस हॉस्पिटल ले जाया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








