मुजफ्फरपुर- बिहार के मुजफ्फरपुर में एक जूनियर इंजीनियर को 9 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। स्पेशल विजिलेंस यूनिट की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जूनियर इंजीनियर का नाम अमन कुमार मिश्रा है।
जानकारी के मुताबिक, SVU कार्यालय में एक परिवादी राजकुमार तिवारी के द्वारा यह शिकायत की गई कि साहेबगंज नगर परिषद के जूनियर इंजीनियर अमन कुमार साहिबगंज में पेवर्स ब्लॉक लगाने के लिए 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। सूचना की जांच और सत्यापन कराया गया तो शिकायत सत्य पाया गया।
इसके बाद SVU के पुलिस उपाधीक्षक राज कुमार सिंह, एवं SVU के अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी की एक छापामारी धावा दल बनाई गई, जिनके द्वारा आज आरोपी अमन कुमार को 9 हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








