रांची- एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रांची के सिल्ली अंचल कार्यालय में कार्यरत अमीन को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अमीन गणेश महतो एक व्यक्ति से जमीन मापी के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था. जिसकी लिखित शिकायत एसीबी में की गई थी.
एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार परिवादी रांची के सिल्ली निवासी वासुदेव महतो ने एसीबी में लिखित शिकायत दी थी कि अमीन गणेश महतो के द्वारा उनकी जमीन की नापी, रिपोर्ट और नक्शा के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है.
वासुदेव महतो किसी भी हाल में रिश्वत देकर काम करवाना नहीं चाहता था. जिसके बाद उन्होंने मामले की लिखित शिकायत एसीबी में की. शिकायत मिलने के बाद एसीबी के पदाधिकारियों ने मामले की जांच की तो शिकायत सत्य पाई गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आवेदन का विधिवत सत्यापन किया गया. सत्यापन में अंचल कार्यालय, सिल्ली, रांची में पदास्थापित अमीन गणेश महतो पर लगे आरोपों को सत्य पाया गया. इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी अमीन को गिरफ्तार कर लिया गया. अभियुक्त के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है








