गिरिडीह- गिरिडीह के बिरनी प्रखंड में नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. महज 40 घंटे के भीतर आरोपी दीपक दास को तोपचांची से गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया.
मामला भरकट्टा ओपी क्षेत्र का है. किशोरी के पिता ने भरकट्टा ओपी में आवेदन देकर बताया था कि बीते मंगलवार की शाम करीब छह बजे आरोपित युवक अपने साथियों के साथ उनकी बेटी को घर से उठा ले गया.
पीड़ित परिवार के अनुसार, इससे पहले भी उन्होंने बेटी के साथ जबरदस्ती होने पर आवेदन दिया था, लेकिन उस वक्त तत्काल कार्रवाई नहीं हो सकी थी. इसी बीच समझौते का दबाव बनाया गया. लेकिन जब सहमति नहीं बनी तो उसने वारदात को अंजाम दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मामले को गंभीरता से लेते हुए बगोदर-सरिया के एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी. पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर महज 40 घंटे के भीतर किशोरी और आरोपित युवक को सकुशल बरामद कर लिया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैदापहरी गांव का निवासी आरोपित दीपक दास किशोरी के साथ फरार होने की कोशिश कर रहा था. दोनों को तोपचांची क्षेत्र से पकड़ा गया और इसके बाद भरकट्टा ओपी लाया गया.
आरोपी को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है, जबकि किशोरी का बयान न्यायालय में धारा 164 के तहत दर्ज कराया जाएगा. न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी. घटना के खुलासे के बाद जहां पुलिस महकमे ने राहत की सांस ली है, वहीं पीड़ित परिवार में भी सुकून लौटा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








