डेस्क- उत्तर प्रदेश के संभल जिले में महाशिवरात्रि पर बुर्का पहनकर जलाभिषेक करने वाली तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी ने धमकियां मिलने की शिकायत असमोली थाने में दी है. दंपती ने सोशल मीडिया पर जान से मारने और जिंदा जलाने की धमकियों का आरोप लगाया और एफआईआर की मांग की.
दंपती ने इस संबंध में सुरक्षा की मांग की है. बताया जा रहा है कि तमन्ना मलिक असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर बसेई गांव की रहने वाली हैं. हाल ही में बुर्का पहनकर कांवड़ लेकर आई थीं. इसके बाद महाशिवरात्रि के अवसर पर संभल स्थित क्षेमनाथ तीर्थ पर अपने पति अमन त्यागी के साथ बुर्का पहनकर ही जलाभिषेक किया था.
तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी का कहना है कि सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो भी डाले गए हैं, जिनके जरिए उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है. तमन्ना मलिक ने परिवार की सुरक्षा का हवाला देते हुए पुलिस से एफआईआर दर्ज करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तमन्ना के मुताबिक उन्होंने अमन त्यागी से विवाह की इच्छा जताई थी. शादी संपन्न होने के बाद उन्होंने वचन के अनुसार कांवड़ यात्रा की. उनका कहना था कि महाशिवरात्रि के अवसर पर वे संभल स्थित छैमनाथ तीर्थ में जलाभिषेक करेंगी. उन्होंने बताया कि पूरी यात्रा में उनके पति ने उनका साथ दिया. उनका कहना है कि यात्रा के दौरान उनका बहुत स्वागत हुआ लेकिन अब धमकियां दी जा रही है.








