मुंगेर- बिहार-झारखंड के चर्चित नक्सली सुरेश कोड़ा ने मुंगेर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. बुधवार सुबह उसने भारी मात्रा में हथियार और गोलियों के साथ सरेंडर किया.
सुरेश कोड़ा भाकपा (माओवादी) का स्पेशल एरिया कमांडर बताया जाता है. उस पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था. संगठन में उसे रीजनल या केंद्रीय कमेटी का सदस्य भी माना जाता रहा है.
सुरेश कोड़ा पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से एक्टिव था. उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, रंगदारी, सरकारी कार्य में बाधा, विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत 50 से अधिक मामले दर्ज हैं. वह बिहार के कई जिलों में पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों तक वह मुंगेर, लखीसराय और जमुई के पहाड़ी क्षेत्रों में एक्टिव था. उसके पास से AK-47, AK-56, कारतूस और कई मैगजीन बरामद होने की बात कही जा रही है. सुरेश कोड़ा का सरेंडर सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है.








