पटना- राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि के मौके पर बिहार के कर्पूरी ठाकुर मेमोरियल संग्रहालय कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
तेजस्वी यादव ने इस दौरान भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को 38वीं पुण्यतिथि पर नमन किया. उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के अरमानों को दिल्ली तक पहुंचाने का काम करना है. यह हम सबकी जिम्मेदारी है. उन्होंने आगे कहा कि लालू यादव ने कर्पूरी ठाकुर को हमेशा अपना नेता माना.
तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ऐसी पार्टी है जिसका खौफ बीजेपी और जेडीयू को है. अगर अकेले-अकेले चुनाव लड़ना है तो फरिया लीजिए पता चल जाएगा आपकी हैसियत क्या है. उन्होंने आगे कहा कि इस बार हमारा वोट बढ़ा है. यह ‘कठपुतली सरकार’ ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि पूरे देश में ऐसा दौर चल रहा है जहां संविधान पर खतरा है. आरक्षण को मिटाने के प्रयास किए जा रहे हैं. लोकतंत्र को समाप्त किया जा रहा है. साथ ही संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद कर दिया गया है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस दौर में तानाशाही चरम पर है उस दौर में यह कर्पूरी ठाकुर के अरमानों को पूरा करना कठिन रहेगा. उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि सबको अच्छी शिक्षा मिले, सबको सम्मान और बराबरी का मौका मिले. किसानों को उनका उचित दाम मिले.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों बार धोखा खाना पड़ा, चाचा पलटते रहे. पूरा देश उन्हें ‘पलटूराम’ से जानता है, बिहार गवाह है कि उन्हें एक अचेत मुख्यमंत्री मिला है. जो लोग चुनाव जीतकर मंत्री, विधायक बन गए है. उन्हें भी चुनाव तक पता नहीं था कि वह लोग जीत रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजस्वी यादव के मुताबिक सरकार के अभी 100 दिन नहीं हुए हैं. उन्होंने कहा कि देखते हैं कितने करोड़ लोगों को यह नौकरी देते हैं. कितनी महिलाओं को पैसा देते हैं.








