जहानाबाद- नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI जांच जारी है। इसी बीच मृतका के परिजनों को दोबारा धमकी भरा पर्चा मिला, इस बार बेटे को जान से मारने की चेतावनी दी गई है। धमकी भरा पर्चा मिलने से परिजन काफी दहशत में है। इस पर्ची में यह लिखा हुआ है कि ना मानोंगे..बेटी गई अब बेटा भी दो दिन में मरेगा..
दरअसल, जहानाबाद जिले के नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में अब सीबीआई की टीम जांच कर रही है. इस बीच मृत छात्रा के परिजनों को दोबारा जान से मारने की धमकी मिली है।
इससे पहले भी 14 फरवरी को इसी तरह का पर्चा फेंका हुआ मिला था। जिसके बाद परिजनों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिन के समय में घर पर चौकीदार तैनात रहता है। इसके बावजूद भी धमकी भरा पर्चा मिल रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
परिजनों को सुरक्षा मुहैया करने के लिए स्थानीय शकूराबाद थाना की पुलिस को लगाया गया है। वहीं इस मामले में शकूराबाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि परिजनों के द्वारा ही इस तरह की सूचना दी गई है और जानकारी मिलने के बाद पता कर रहे हैं कि आखिर इस तरह का हरकत किसके द्वारा की जा रही है।
मृतका के पिता का कहना है कि घर में डर का माहौल बना हुआ है। वो खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस बार बेटा को टारगेट किया जा रहा है। पीड़ित परिवार कार्रवाई और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








