पटना- बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दूसरे मस्जिद गली में एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। मृतक की पहचान लखीसराय के रहने वाले सतीश के रूप में हुई है।
मृतक पिछले डेढ़ साल से रेंट के मकान में पूरी फैमिली के साथ रह रहा था। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना के वक्त घर पर फैमिली के सदस्य मौजूद नहीं थे। मृतक आसपास के होटल वगैरह से लिंक कर के डिलीवरी बॉय का काम करता था। लॉज, हॉस्टल में टिफिन सर्विस पहुंचना था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कमरे की तलाशी के दौरान सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सुसाइड की वजह के बारे में परिजनों से जानकारी ले रही है। मौके पर पहुंचे बुद्धा कॉलोनी थाने के ASI मनोज कुमार यादव ने बताया कि दोपहर में पुलिस को सूचना मिली। इसी सूचना के आधार पर पहुंचकर छानबीन की जा रही है।
परिजन ने बताया, लगभग 11 बजे सतीश अपने कमरे में गया। उसके बाद बाहर नहीं आया। परिजन जब घर पर आए। कमरे के अंदर गए तो देखा कि सतीश ने फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया है। सतीश जिस कमरे में सुसाइड किया है,उसका दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाया है और छानबीन में जुट गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








