पटना- पटना में NEET छात्रा की मौत के मामले में बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है. मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में पटना के एसएसपी को नोटिस जारी करके 8 सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है.
मुजफ्फरपुर जिले के अधिवक्ता एसके झा की ओर से बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग ने मामले को अतिगंभीर माना है और आठ सप्ताह के भीतर रिपोर्ट की मांगी है.
बता दें कि मृत छात्रा बिहार के जहानाबाद जिले की निवासी थी, जो पटना के मुन्नाचक, कंकड़बाग स्थित शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी. छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो तथ्य सामने आए, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि यह मामला काफी गंभीर आपराधिक कृत्यों से जुड़ा हुआ है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मामले के सम्बन्ध में मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा ने कहा कि मृतका के शरीर पर चोटों के निशान और अन्य परिस्थितियां जघन्य आपराधिक घटना की ओर इशारा करती हैं.
झा ने माननीय आयोग से अवकाश-प्राप्त न्यायाधीश की निगरानी में मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी, जिस पर आयोग ने सुनवाई करते हुए एसएसपी पटना को तलब किया है. साथ ही आयोग में मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








