बोकारो- बोकारो के सेक्टर 6 थाना इलाके के एलआईसी कॉलोनी में दिन के उजाले में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. कॉलोनी के मकान नंबर E-2 में चोरों ने घर में घुसकर अलमारी से 32 लाख रुपये के गहने और 60,000 रुपये कैश चुरा लिए.
परिवार घर पर मौजूद नहीं था. उन्हें इसकी जानकारी तब हुई जब उनके घर एक पारिवारिक मित्र शादी का कार्ड देने पहुंचा था, दोस्त ने ताला टूटा हुआ देखा. जिसके बाद उसने फोन पर घटना की जानकारी दी.
जानकारी के मुताबिक, एलआईसी अधिकारी मनीष सहाय 12 फरवरी को अपनी पत्नी के साथ मथुरा गए थे. मनीष शाह की बेटी अंजलि ने बताया कि उन्हें कल शाम को एक फैमिली फ्रेंड से चोरी के बारे में पता चला.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कोलकाता से लौटने पर चेक करने पर पता चला कि अलमारी में रखी करीब 32 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी हो गई थी. चोर ₹60,000 कैश भी ले गए. चोरों ने घर में किसी और सामान को हाथ नहीं लगाया.
कॉलोनी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड जटाधारी महतो ने बताया कि चोरी की खबर कल शाम को मिली थी. उससे पहले, घर पूरी तरह से सुरक्षित था. कॉलोनी में आने वाले किसी भी व्यक्ति की एंट्री चेक की जाती है. हालांकि, शिवरात्रि की वजह से कल पूजा की वजह से लोगों को अंदर आने दिया गया.
घटना के बाद सेक्टर 6 थाना को जानकारी दे दी गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी डीएसपी आलोक रंजन मौके पर पहुंचे और जांच की और परिवार से जानकारी इकट्ठा की. पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








