पटना- भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का केस चल रहा है. बीते बुधवार (11 फरवरी, 2026) को ज्योति सिंह आरा स्थित फैमिली कोर्ट पहुंचीं थीं लेकिन पवन सिंह नहीं आए थे.
ज्योति ने कुछ देर इंतजार किया और चली गईं. इस मामले में अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी. ज्योति सिंह ने कोर्ट में कहा है कि वे पवन सिंह के साथ रहना चाहती हैं. अगर पवन सिंह को नहीं रहना है तो गुजारा-भत्ता के लिए 10 करोड़ रुपये दें. इस पर अब अक्षरा सिंह का बयान आया है.
अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह का सपोर्ट किया है. शनिवार को पटना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “अगर आपने शादी की है… शादी करके आप किसी को ले जाते हैं… तो आपका दायित्व बनता है. एक लड़की का ये हक बनता है कि वो एलिमनी ले. ज्योति सिंह अपनी जगह सही हैं.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ज्योति सिंह को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने आगे कहा, “10 करोड़ मांगें या 20 करोड़, हमको लगता है 100 करोड़ भी कम पड़ जाएगा. देना ही चाहिए… जो लड़की ने झेला है वो उसके लिए 100 करोड़ भी कम है. समाज को मिलकर दिलवाना चाहिए.”








