डेस्क- हापुड़ में वैलेंटाइन डे पर पति ने अपनी पत्नी को कथित प्रेमी के साथ बाइक पर पकड़ लिया. इसके बाद सड़क पर तीनों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट हुई. मौके पर जुटी भीड़ ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने पहुंचकर तीनों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की है.
बताया जा रहा है कि दोपहर के वक्त पति की नजर अचानक अपनी पत्नी पर पड़ी, जो एक बाइक पर किसी दूसरे युवक के साथ बैठी थी. एक पल के लिए वह ठिठक गया. यकीन करना मुश्किल था, लेकिन सामने का दृश्य साफ था. गुस्से से भरा वह तेजी से बाइक के पास पहुंचा और दोनों को रोक लिया.
पहले तीखी बहस शुरू हुई. शब्दों के वार तेज होते गए और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया. सड़क के बीचोंबीच पति, पत्नी और कथित प्रेमी के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आसपास गुजर रहे लोग रुक गए. कुछ ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो कुछ ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया. कुछ ही मिनटों में वहां भीड़ जमा हो गई. सड़क पर हंगामा मच गया, ट्रैफिक की रफ्तार थम सी गई. गुस्से, आंसुओं और आरोपों के बीच माहौल तनावपूर्ण हो उठा.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. काफी समझाने-बुझाने के बाद तीनों को अलग किया गया और थाने ले जाया गया. पुलिस ने शांति भंग की आशंका में कार्रवाई शुरू की।








