बोकारो- बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाह पर साधु-संतों की पिटाई के बाद प्रशासन ने सख्त रूख अपनाया है. डीसी अजय नाथ झा ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में बच्चा चोर अफवाह के नाम पर जनमानस के साथ क्रूरता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
जिले में पिछले कुछ दिनों से बच्चा चोरी की अफवाहें फैलाने की घटनाएं सामने आई हैं. मामले की जांच में यह पाया गया है कि लगभग 300 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा सुनियोजित तरीके से भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की गई हैं.
बोकारो डीसी ने पुलिस को निर्देश दिया है कि ऐसे मामले में तत्परता से कार्रवाई करें और जनता की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता बनाएं. साथ ही अफवाह फैलाने वाले सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स को चिन्हित कर उनपर कार्रवाई का निर्देश दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
डीसी ने कहा कि इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दोषियों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अफवाह फैलाने वाले तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई करेगा.
डीसी ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट खबर, वीडियो या सोशल मीडिया संदेश का बिना सत्यापन विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा करें. किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दें. उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








