समस्तीपुर- समस्तीपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से 50 लाख से ज्यादा के सोना-चांदी की लूट का मामला सामने आया है. इस घटना से हड़कंप मच गया.
नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल के बल पर वारदात को अंजाम दिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गए. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया.
जानकारी के अनुसार तीन नकाबपोश बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए. तीनों अपाचे बाइक से आए हुए थे. अंदर पहुंचते ही उन्होंने दुकान संचालक भोला साह को पिस्टल दिखाकर बंधक बना लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद करीब 300 ग्राम सोने और 20 किलो चांदी लूट ली. विरोध करने पर बदमाशों ने चार से पांच राउंड हवाई फायरिंग की. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक से रोसड़ा की ओर फरार हो गए.
सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए हैं. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है.
घटना से आक्रोशित लोगों ने रोसड़ा-हथौड़ी पथ को जाम कर दिया. सड़क पर आगजनी की गई. करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा. लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








